कर्नाटक में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया है जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस में जमकर मारपिटाई हुई
कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत पर अज्ञात शख्स ने स्याही फेंक दी. यह घटना बेंगलुरु प्रेस क्लब की बताई जा रही है. यहां राकेश टिकैत पीसी कर रहे थे, उसी वक्त शख्स ने स्याही फेंक दी. इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया. कार्यक्रम में जमकर कुर्सियां भी चलीं.
बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के चंद्रशेखर के समर्थकों ने फेंकी. दरअसल, यहां स्थानीय मीडिया ने हाल ही में चंद्रशेखर को लेकर स्टिंग किया था. जब बेंगलुरु में मीडिया में बातचीत के दौरान राकेश टिकैत से चंद्रशेखर के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनका चंद्रशेखर से कोई लेना देना नहीं है. इसके बाद अचानक से चंद्रशेखर के समर्थकों में से एक ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंक दी.
इससे राकेश टिकैत के कार्यक्रम में मौजूद समर्थक भड़क गए. उन्होंने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया. इसके बाद चंद्रशेखर के समर्थक और राकेश टिकैत के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां चलीं.


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित