उत्तराखंड : देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर काॅलेज पलेठी में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। पलेठी डोब्ल्यो के निकट कार हनुमान चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे जा गिरी।
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्रीनगर निवासी शिक्षक अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत और शिक्षिका अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि, श्रीनगर निवासी अनिता ममगाईं (54 ) पत्नी अवनीश ममगाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक विनोद कंडारी घायल को अपनी कार से बेस अस्पताल ले गए।
हिंडोलाखान थाने की पुलिस ने घायल और शवों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बमुश्किल खाई से बाहर निकाला । तथा शवों को विच्छेदन गृह भेज दिया गया है।


More Stories
कोटा: भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय कार्यकारणी घोषित, सिसोदिया महामंत्री और श्रीमती राजेश महिला विभाग अध्यक्ष
महाविद्यालय नानकमत्ता में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता योजना अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: जमीन मालिक और कॉलोनाइजर के विवाद में फंसे प्लॉट खरीदार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार