हरिद्वार: आज कार सवार चार लोगों के जिंदा जल जाने का दुखद समाचार सामने आया है।
आज मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा सहारनपुर-अंबाला मार्ग पर हो गया। जिसमें कार की टक्कर में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सभी मृतक हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर के निवासी बताए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के अंबाला हाईवे पर पुल के ऊपर एक कार को आगे, पीछे दोनों साइड से टक्कर लगी। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में चार लोग सवार थे। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी चार लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह से जल चुके शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जांच में जुटी गई। मृतकों की पहचान उमेश गोयल उम्र 70 वर्ष, सुनीता गोयल उम्र 65 वर्ष अमरीश जिंदल उम्र 55 वर्ष व गीता उम्र 50 वर्ष ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
अन्य खबरें:-
यूजीसी ने तीन दशक में छह बार बदल दी न्यूनतम अर्हता: डॉ. सुशील उपाध्याय
हरिद्वार: बीच सड़क सांप के जोड़े की अठखेलियों का वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो
शहीद की पत्नी के करकमलों से हुआ शहीद द्वार का शिलान्यास”,भावुक मन से किया भूमिपूजन


More Stories
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकास खंड चंबा के विभिन्न क्षेत्रों का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक मे राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ