भारत और पाकिस्तान के मध्य सीज़फायर को लेकर सहमति बनी। अमेरिका की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच में युद्ध विराम की सहमति बनी।
भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा हो गई है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ये जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 12 बजे पाकिस्तान के डीजीएमओ ने फोन किया।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की । इसके बाद दोनों देशों में सीजफायर पर सहमति बनी। सीजफायर आज 5 बजे से लागू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह सीजफायर भारत की शर्तों पर हुआ है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला
“भारत ने फैसला लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसी हिसाब से जवाब दिया जाएगा”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर बड़ा बयान आया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, ”अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं…”


More Stories
महाविद्यालय पौखाल में एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर आयुर्वेद एवं महिला स्वास्थ्य पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन
महाविद्यालय नैनबाग के छः दिवसीय रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित