सेना के ट्रक के खाई में गिरने से 16 जवानों की मौत की दुखद खबर सामने आयी है
सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई, 4 घायल हैं। आर्मी ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।


More Stories
हरिद्वार: भाजपा पदाधिकारियों ने किया नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला छात्र संघ ने विधायक मदन कौशिक को दिया ज्ञापन
ज्ञान भारतम मिशन,संस्कृति मंत्रालय ने पतंजलि विश्वविद्यालय को क्लस्टर सेंटर के रूप में दी मान्यता