July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

बिजनौर: भगवान श्री परशुराम, जिला स्तरीय शोभा यात्रा हेतु कार्यक्रम समिति का गठन

बिजनौर: आज दिनांक 1मार्च 2026 दिन रविवार को भगवान श्री परशुराम जिला स्तरीय शोभा यात्रा(26 अप्रैल 2026 ) के आयोजन हेतु एक आवश्यक बैठक (कार्यक्रम समिति का गठन किए जाने के लिए) पंडित अंकुर शर्मा जी के निवास स्थान (सुकदेव मंदिर अड्डू वाला बिजनौर )पर की गई जिसकी अध्यक्षता पंडित विभोर कौशिक एडवोकेट व संचालन पंडित अमित शर्मा द्वारा किया गया।

उक्त बैठक में शोभायात्रा के संबंध में निम्न कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें_

शोभा यात्रा संरक्षक – श्रीमती शोभा शर्मा,

शोभा यात्रा संयोजक – श्रीमती मंगेश शर्मा

शोभा यात्रा सहसंयोजक -श्रीमती भारती गौड़

शोभा यात्रा अध्यक्ष – पंडित अंकुर शर्मा

शोभायात्रा महासचिव – पंडित रविकांत कौशिक

तथा उपाध्यक्ष पंडित अमित शर्मा को सर्वसहमति से चुना गया उक्त कार्यकारिणी को ब्राह्मण समाज की परिपाटी के अनुसार शोभायात्रा निकालने की जिम्मेदारी दी गई एवं उक्त कार्यकारिणी का समय समय पर आवश्यकतानुसार विस्तार किए जाने का आश्वासन लिया

बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं द्वारा होली मिलन किया गया एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई

बैठक में विभोर कौशिक एडवोकेट, सतीश शर्मा , तुषार शर्मा , तरुण शर्मा , निशांत शर्मा पीयूष शर्मा , श्याम स्वरूप शर्मा एवं ब्राह्मण समाज के अनेक ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे

About The Author

You may have missed