बिजनौर: राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ पंजीकृत बिजनौर द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मोहल्ला सोतियान मंदिर माई जी का मठ बिजनौर में मनाया गया ।
कार्यक्रम दिनांक 29 अप्रैल 2025 दोपहर 3:00 से भव्य सुंदरकांड का पाठ एवं भगवान परशुराम की महिमा का वर्णन किया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य यजमान संगठन के जिला कोषाध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी हिमानी शर्मा रही
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के मुख्य संरक्षक पंडित श्याम स्वरूप शर्मा एडवोकेट , जिला अध्यक्ष पंडित विभोर कौशिक एडवोकेट ,नगर अध्यक्ष बिजनौर पंडित तुषार शर्मा एडवोकेट का विशेष योगदान रहा ।
कार्यक्रम में संगठन के जिला सचिव पंडित अमित शर्मा, जिला सचिव पंडित निशांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित हार्दिक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पंडित तरुण भारद्वाज, नगर उपाध्यक्ष पंडित रविकांत कौशिक , रजत दीक्षित नगर कोषाध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।


More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत चौथे दिन रसायन विज्ञान विभाग द्वारा मॉडल प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में “विजन फॉर विकसित भारत@2047” विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न