नवल टाइम्स न्यूज़: गायत्री जयंती महोत्सव एवं पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा जी के महाप्रयाण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ पहूँचे श्री शर्मा ने गायत्री परिवार कोटा के मुख्य ट्रस्टी जी डी पटेल, सुमन जी पांचाल जी डॉ0 आदित्य विजय व अन्य ट्रस्टियों कार्य कर्ताओं से मुलाकात की।

साहित्य स्टाल पर पहुंचने पर धर्म नाथ ठाकुर बवन ठाकुर, संगीत संस्कृति सेवी देवेन्द्र कुमार सक्सेना, निधि चौधरी रानी भूटानी आदि ने उनका स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि गायत्री तीर्थ शांति कुंज हरिद्वार और गायत्री शक्तिपीठ कोटा के तत्वावधान में यह चल पुस्तकालय कोटा कोचिंग एरिया में पिछले छह महीने से सेवारत है और अभी तक दो लाख रुपये मूल्य की जीवन मूल्यों संस्कार संस्कृति से जुड़ी श्रेष्ठ पुस्तकें विक्रय कर चुका है। जिससे हजारों विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल रही है।

एम डी विजेन्द्र शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय गायत्री परिवार के भारतीय देव संस्कृति के प्रचार प्रसार के श्रेष्ठ कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की। गायत्री जयंती के अवसर पर शक्ति पीठ में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ विभिन्न संस्कार सम्पन्न हुए। पूर्णाहुति और भोजन प्रसादी के साथ गायत्री जयंती महोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ।

About The Author