हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांग पैसा जमा करने की खबर को नवल टाइम्स न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था
नवल टाइम्स न्यूज़ सहित अन्य न्यूज़ पोर्टल तथा सोशल मीडिया से इस संबंध में समाचार की जानकारी जब मुख्यमंत्री तक पहुंची तो इसका असर देखने को मिला।
इस संबंध में जानकारी मिली कि सीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ गोपाल शर्मा के इलाज हेतु उचित इंतज़ाम किए जा रहे हैं व उपचार में कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए स्वास्थ्य सचिव को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं
दिल्ली में तैनात एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर को भी सफदरजंग अस्पताल में जाकर वहां तैनात चिकित्सकों से वार्ता कर, मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
पूर्व में प्रकाशित समाचार
पिता के इलाज के लिए चंदा मांगने को मजबूर उत्तराखंड की मासूम बेटियां



More Stories
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ