हरिद्वार: जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया है कि शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2024 को जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान/चेतावनी के तहत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
वर्तमान शीतकालीन आपदा के मद्देनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को जनपद हरिद्वार के समस्त आँगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 25 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।
उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।


More Stories
हरिद्वार: शौर्य दिवस के रूप में हर्षौल्लास से मनाया कारगिल विजय दिवस, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: वाहन में वीआईपी नंबरों की होड़- नई सीरीज खुलते ही लाखों में बिका एक नंबर, जानिए….
हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष