हरिद्वार 03 अक्टूबर 2025- उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आज पन्ना लाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में विद्यालयी शिक्षा जनपद हरिद्वार के तत्वाधान में निबंध , पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश गौनियाल जी द्वारा उत्तराखंड के गौरवमयी इतिहास एवं 2047 के विकसित भारत में उत्तराखंड के योगदान के विषय पर उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुआ। 
निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम में विकासखंड बहादराबाद के कुल 120 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया साथ ही कुल 10 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में वाद-विवाद के रूप में अपने विचार रखे।
इसी के साथ ही उत्तराखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में जनपद हरिद्वार के समस्त विकासखंडों के विद्यालयों में भी निबंध, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेश राय के मार्गदर्शन में किया गया,



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल