January 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

भाजपा मंडल प्रभारी तरुण नैय्यर का लाल ढांग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हरिद्वार: लाल ढांग पहुंचने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

लाल ढांग मंडल प्रभारी तरुण नैय्यर आज लालढांग मंडल में आगामी कार्यक्रमों हेतु पहुंचे थे जहां उन्होंने ने मंडल कार्यकारिणी शक्ति केन्द्र संयोजक जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान बूथ अध्यक्ष सदस्यों की बैठक ली ।

इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर तरुण नैय्यर के मंडल प्रभारी बनने पर भव्य स्वागत हुआ। बैठक में मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान , मंडल महामंत्रीगण ,मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री और मंडल कार्यकारिणी सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहें। बैठक में 2027 में भाजपा को विजयी बनाने के लक्ष्य को लेकर चर्चा हुई।

 

About The Author