एनटीन्यूज़,हरिद्वार: विधानसभा के लिए चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। जहाँ कुछ दलों ने अपने कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दलों में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए मंथन चल रहा है।
इन सबमें हरिद्वार शहर सीट सबसे ज्यादा हॉट बन चुकी है। अभी तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चार बार से विधायक मदन कौशिक को पार्टी द्वारा चुनाव ना लड़वाने के संकेत मिल रहे थे, किन्तु अब पार्टी को संख्या बल के आधार पर पिछड़ता देख पार्टी ने मदन कौशिक को ही चुनाव में उतारने का मन बना लिया है।
कारण की हर हाल में पार्टी कोई भी सीट जिसका उस पर कब्जा है गंवाने को तैयार नहीं है। वहीं कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी का सूत्रों के मुताबिक टिकट पक्का है। ब्रह्मचारी ने ब्रह्मचारी को शिकस्त देकर टिकट पक्का कर किया है। जिस कारण से भाजपा से मदन और कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी की इस बार फिर से चुनाव में टक्कर होगी।
वहीं सूत्रों के मुताबिक कन्हैया खेवडि़या भी चुनाव मैदान में दमखम के साथ उतरने का मन बना चुके हैं। जिस कारण से मुकाबला हरिद्वार सीट पर रोचक होने की उम्मीद है। वहीं सतपाल ब्रह्मचारी को कांग्रेस का टिकट लगभग पक्का होने से आप के समीकरण भी बदल गए है।
आप इसी उम्मीद में थी की कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी का टिकट कटे और उन्हें आप मैदान में उतारे, किन्तु अब नए समीकरण बनने के बाद आप किसी अन्य विकल्प को आजमाएगी यह देखने की बात होगी। इतना तय है कि हरिद्वार शहर सीट पर की टक्क रोचक रहने की संभावना है।


More Stories
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी
तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुण्य दिवस पर संक्षिप्त श्रध्दांजलि लेख