पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा दिया। ओलंपिक में 52 साल बाद भारत ने आस्ट्रेलिय पर जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अपने आखिरी पूल मैच में 3-2 से जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में 1972 में हराया था।
पूल बी से भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से उसकी रैंकिंग पर फर्क पड़ेगा। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम को बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के अलावा उसने न्यूजीलैंड और आयरलैंड को हराया। अर्जेंटीना से ड्रॉ खेला था। पूल बी से भारत के अलावा बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अपने आखिरी पूल मैच में 3-2 से जीत दर्ज की। भारत ने दूसरे क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनाकर शानदार शुरुआत की। अभिषेक ने 12वें मिनट में ओपन प्ले के जरिए दो मैचों में अपना दूसरा गोल किया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय पोस्ट पर कुछ मौके बनाए, लेकिन गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गोल नहीं होने दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने 25वें मिनट में थॉमस क्रेग के गोल से हाफटाइम तक बढ़त को 1-2 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया। हरमनप्रीत की ड्रैग-फ्लिक फ्लिन ओगिल्वी के पैर पर लगी थी, लेकिन रेफरी इसे देख पाने में विफल रहे, जिसके कारण रिव्यू लिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम क्वार्टर में कड़ी टक्कर दी। ब्लेक गोवर्स ने पेनल्टी स्ट्रोक से स्कोर 3-2 कर दिया, लेकिन भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने अभियान को शानदार जीत के साथ खत्म किया।


More Stories
हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का संदेश, बिल्वकेश्वर मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी