- चिदंबरा पत्रिका के शताब्दी विशेषांक सहित विभिन्न पुस्तकों का विमोचन होगा..
देवेंद्र सक्सेना, कोटा: मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला , विशिष्ट अतिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, उर्जा मंत्री श्री हीरा लाल नागर, विधायक श्री संदीप शर्मा, विधायक श्रीमती कल्पना देवी जी, नवल किशोर जी गर्ग अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन मुख्य सलाहकार सदस्य होगें…
भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव व भारतेंदु समिति कोटा शताब्दी समारोह के संरक्षक श्रीमान राजेश कृष्ण बिरला, अध्यक्ष श्रीमान हरिकृष्ण बिरला एवं समारोह संयोजक श्री रामेश्वर शर्मा रामू भैया ने बताया कि 176 वां भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव
एवं भारतेन्दु समिति का भव्य शताब्दी समारोह 9 सितम्बर बुधवार को माहेश्वरी भवन झालावाड़ रोड कोटा में सायं 7 बजे आरंभ होगा ।
सर्वप्रथम विख्यात साहित्यकार व मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ0 विकास दवे को भारतेंदु समिति के संस्थापक श्री हनुमान प्रसाद सक्सेना स्मृति सम्मान से अलंकृत किया जाएगा ।
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित कोटा की युवा शास्त्रीय, लोक व सुगम संगीत गायिका आस्था सक्सेना को स्वर सुधाश्री सम्मान से अलंकृत किया जाएगा ।
19 साहित्यकारों को साहित्य श्री सम्मान…
प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ0 मोहन लाल साहू, प्रसिद्ध कवि बाबू बंजारा,राजस्थान लेखक कोष के लेखक श्री प्रभात सिंघल, तेलंगाना की हिंदी प्रचारक डॉ 0 कुमुद बाला ,
अहमदाबाद से डॉ 0 मंजू महिमा, बैंगलोर से ज्ञानचंद मर्मज्ञ, दिल्ली से कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, छबड़ा से दयाल परमार, ढोटी से जगदीश प्रसाद, बृजेन्द्र सिंह पुखराज, लघु कथाकार विजय शर्मा, नीलाक्षी श्रीवास्तव, श्यामा शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राम गोपाल गौतम, प्रशांत टहिलयानी, अनुराधा अनुद्या , संजू श्रृंगी, शैलजा विजय को साहित्य श्री सम्मान प्रदान किया जायेगा।
संरक्षक श्री राजेश कृष्ण बिरला ने बताया कि इस अवसर पर चिदंबरा का शताब्दी विशेषांक, डॉ 0 संगीता सक्सेना की पुस्तक ‘सांगीतिक काव्य के अद्वितीय रचनाकार पं. रामाश्रय झा रामरंग’, डॉ0 विपुल सक्सेना द्वारा सम्पादित पुस्तक त्रिकाल रस ( कोटा के श्री दया कृष्ण विजय , श्री श्रीनंदन चतुर्वेदी एवं श्री रामेश्वर शर्मा पर रचित) पुस्तक का विमोचन लोक सभा अध्यक्ष श्रीमान ओम बिरला, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, उर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा विधायक कल्पना देवी, साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ0 विकास दवे आदि अतिथियों द्वारा किया जाएगा।


More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन