भारत की हरनाज संधू बनीं 70वें मिस यूनिवर्स की विजेता। मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू के सिर सज गया है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ, जिसमें चंडीगढ़ की 21 साल की मॉडल और अभिनेत्री हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
बता दें कि इस प्रतियोगिता में 75 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था। लेकिन टॉप 3 में जगह तीन देशों की महिलाओं ने ही बनाया, जिसमें एक नाम भारत की हरनाज संधू था। भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया।
हरनाज संधू मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं। 1994 और 2000 में सुष्मिता सेन और लारा दत्ता भूपति ने उनसे पहले जीत हासिल की। 21 वर्षीय को इज़राइल के इलियट में यूनिवर्स डोम में 70 वीं मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया।
चंडीगढ़ में रहने वाली हरनाज संधू ने मॉडलिंग और कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
इसके अलावा हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। इसके अलावा हरनाज कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें यारा दियां पू बारां और बाई जी कुट्टांगे शामिल हैं।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन