हरिद्वार: भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा ने कल रात्रि रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया।

जिसमें पंचपुरी शाखा की महिलाओं ने एक अनूठा प्रेरणा दायक तंबोला गेम,कई सांस्कृतिक नृत्य एवं मेंहदी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्रीमती आभा वर्मा , महिला संयोजिका मिनी पुरी ने संयुक्त रूप से वंदे मातरम् गीत गा कर किया । हरियाली तीज महोत्सव में शाखा की महिलाओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक वेषभूषा में देश भक्ति पर आधारित नृत्य किया। इस बार की हरियाली तीज महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केन्द्र अनूठी तंबोला गेम रहा।

शाखा की मुख्य अतिथि श्रीमती आभा वर्मा ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता भिन्न – भिन्न्न होते हुए भी हमें एक दूसरे से जोड़ कर रखती है।हरियाली तीज का त्यौहार इसमें से एक है।महिला शाखा की महिला संयोजिका मिनी पुरी ने कहा कि देश में सालभर विभिन्न त्यौहार मनाये जाने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। इनमें से हरियाली तीज का अपना एक अलग ही महत्व है। यह हरियाली तीज का त्यौहार महिलाओं का पर्व है।

आजकल पूरे उत्तर भारत में तीज के त्यौहार की मस्ती और धूम मची है। क्लासिक नृत्य शैली में डांस के लिए नेहा सक्सेना को, आया सावन झूम के पर जबरदस्त नृत्य के लिए शिखा निगम, ओ पिया ओ पिया पर अपनी सुंदर प्रस्तुति देने के लिए निधि श्रीवास्तव को पुरुस्कृत किया गया।

वहीं दूसरी और श्रीमती आभा वर्मा और श्रीमती अनुपमा गुप्ता की जोड़ी ने डोला रे डोला पर जबरदस्त नृत्य कर सभी महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जबकि तंबोला गेम में जीतने पर अर्चना रस्तौगी और चारु को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पंचपुरी शाखा अध्यक्ष निखिल वर्मा, सचिव सौरभ सक्सेना, उपाध्यक्ष सेवा विश्वास सक्सेना, जिला सह समन्वयक अमित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संस्कार राम खत्री, उपाध्यक्ष संपर्क कुशल श्रीवास्तव,संगठन सचिव मोनू सक्सेना,पर्यावरण संयोजक सुमित सक्सेना, प्रांतीय वित्त सचिव ललित चंद पांडेय, मार्ग दर्शक मंडल ए पी एन सक्सेना, दुजेंदर पंत, साक्षी सक्सेना, शैली सक्सेना, नेहा सक्सेना, श्रीमती त्यागी, वाणी गुप्ता आदि ने हरियाली तीज पर जबरदस्त मस्ती की और एक दूसरे को बधाई दी।