उत्तराखंड: मसूरी में भट्टा गांव के पास एक होम स्टे में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को बेड के नीचे छिपा कर फरार हो गए।

युवक रुड़की का निवासी है। एक युवती सहित उसके साथियों पर हत्या का शक जताया जा रहा है। फिलहाल यह सभी लोग फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश जुटी है।

होटल में युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर पर मिले चोट के निशान सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं।

मृतक की पहचान कपिल चौधरी (24) पुत्र सत्या आदर्श नगर, कुमार निवासी आदर्श नगर, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। बताया कि एक लड़का और एक लड़की सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं। किसी धारधार हथियार से घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस घटना की जांच में जुटी है। तीन लोगों ने बुक किया था कमरा होटल संचालक ने बताया कि नौ सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह सात बजे मसूरी देहरादून मार्ग के पास दो युवक और एक लड़की होटल में आए, जिसके बाद होटल कर्मचारी ने उन्हें कमरा दिया।

कमरा देने के बाद बाद कर्मचारी अपने रेस्टोरेंट में चला गया। रात 2 बजे दोनों युवक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने आए, जिसके बाद दोनों ही वापस अपने कमरे में चले गए। रविवार दोपहर जब सफाई कर्मचारी कमरे की सफाई करने गया, तो उसकी आखें फटी की फटी रह गई, सफाई कर्मचारी ने देखा कमरे में एक लड़के का लहूलुहान शव अर्धनग्न हालत में बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ है।

आनन-फानन में होटल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लिया, इसके बाद होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

साथ ही पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सीओ अनिल जोशी ने बताया मृतक कपिल चौधरी रुड़की का रहने वाला है, उन्होंने कहा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के पास से उसका ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य चीजें बरामद हुई है। उन्होंने कहा जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।