हरिद्वार: महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के पावन अवसर पर आर्य समाज सेक्टर-1बी एच ई एल द्वारा भव्य भजन संध्या एवं वैदिक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संचालन आचार्य योगेन्द्र मेधावी ने कियाI आचार्या डॉ. कल्पना के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं वैदिक संध्या को सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल चोटीपुरा अमरोहा की ब्रह्मचारिणियों द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने वातावरण को आध्यात्मिक और भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु वैदिक ध्वनि और भजनों में भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर हरिद्वार क्षेत्र के अनेक आर्यजन एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य योगेश , ज्ञानेश अग्रवाल, जगदीश लाल पाहवा, यश ननकानी, शरद गुप्ता, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के मंत्री चंद्रप्रकाश , डॉ. श्याम सिंह जी, प्रधान बलवीर तलवार जी, मंत्री मदन सिंह , संरक्षक बत्रा , वरिष्ठ उप प्रधान किशन कुमार चंदवानी , अमित चंदवानी, अशोक चंदवानी, तथा राकेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में महर्षि दयानन्द सरस्वती के आदर्शों — वेद प्रचार, समाज सुधार और राष्ट्र जागरण — को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया तथा समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर