“महादेव प्राइवेट आईटीआई” फेरूपुर मे *जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड* उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एचआर मैनेजर विनय कुमार द्वारा इलेक्ट्रिशियन एवं फीटर ट्रेड के आपेक्षित छात्र/ छात्राओं के इन्टरव्यू के पश्चात उनतीस अभ्यर्थियों को महादेव आईटीआई में ही सेलेक्ट कर जॉब ऑफर दिया गया तथा
कुछ अभ्यर्थियों को एचआर एवं टेक्निकल इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट पूरा करने पर एक सप्ताह के अंदर ऑफर लेटर देने की बात कही।
इस अवसर पर महादेव प्राइवेट आईटी के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा द्वारा अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही मन लगाकर ईमानदारी से काम करने का अवहन किया जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में विकसित करने में अभ्यर्थी अपना सहयोग व योगदान प्रदान कर सके।
इस अवसर पर शरामिन कंपनी से एचआर राधे पांडेय एवं महादेव आईटीआई का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


More Stories
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन
विशेष शिविर के छठवें दिवस पर छात्रों ने प्लैंक प्रतियोगिता तथा छात्राओं ने बैडमिंटन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग