जीतिन चावला एनटीन्यूज़ हरिद्वार: महानगर कांग्रेस सेवा दल ने जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर अवगत कराया गैस पाइप अंडरग्राउंड लाइन (एचएनजीपीएल) के द्वारा नालियों से होते हुए कनेक्शन किए गए हैं जिसे नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है.
यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है और सफाई के ऊपर इसका प्रभाव पड़ रहा है और दूसरी तरफ देखें आम जनता के घरों पर गैस पाइपलाइन पीले पाइप तो लगा दिए हैं पर उन्हें रेगुलेटर और मीटर नहीं लगाए हैं जिससे आम जनता में रोष है कार्य को प्रगति पर लाने के लिए और तेजी से कार्य हो सके इसके लिए जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया .
प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा 4 महीने का समय हो चुका है फिर भी गैस रेगुलेटर और मीटर क्यों नहीं लगे इसकी जांच होनी चाहिए.
मोनिक धवन महानगर अध्यक्ष ने कहा नालियों से गैस कनेक्शन से सफाई व्यवस्था पूरे शहर की बिगड़ चुकी है यह बर्दाश्त के बाहर हो चुका है अगर इस कार्य को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस सेवा दल आंदोलन करेगा साथ में मंजू रानी बिना कपूर विजय राणा मोहन मुकेश अहूजा अखिल अंशुल एडवोकेट राव शहबाज अली आदि उपस्थित थे.


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
गजा: जूनियर हाई स्कूल पनियाली मे 3 दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का समापन