हरिद्वार: महानगर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्य संगठक मोनिक धवन के नेतृत्व में गांधी पार्क सेक्टर वन भेल रानीपुर मे जाकर गांधी जी की मूर्ति पर माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी ।
मंजू रानी ने बताया इस दिन विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के नाम से जानते हैं इन्होंने अपने कानून की पढ़ाई लंदन से पूरी की बापूजी ने अपने जीवन के 3 सिद्धांत बताएं सत्य अहिंसा ओर ब्रह्मचर्य ।
वीना कपूर ने बताया गोपाल कृष्ण गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे गांधी जी सदैव ही असपृशयता एवं अन्य कुरीतियों के विरोध में थे बापू ने देश की आजादी के लिए बहुत सारे आंदोलन किए महात्मा गांधी स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे गांधी जी ने लोगों की सेवा के लिए अपना पहला आश्रम साबरमती नदी के तट पर बनाया था।
फियाज अली ने बताया भारत की आजादी की और गांधीजी का सबसे पहला चंपारण आंदोलन था गांधीजी बहुत उदार प्रकृति के व्यक्ति थे वह गरीबों और किसानों के लिए सदैव तत्पर रहते थे गांधीजी गांधी जी द्वारा किए आंदोलन में चंपारण ,सविनय अवज्ञा, असहयोग और नमक आंदोलन महत्वपूर्ण थे गांधी जी द्वारा बनाया गया पहला सत्याग्रह आश्रम वर्तमान में राष्ट्रीय स्मारक है मौके पर वीना कपूर ,मंजू रानी, फियाज अली, पूजा, विनोद ,एडवोकेट मनोहर भट्ट आदि थे।


More Stories
हरिद्वार: हीटवेव के चलते जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन, जिलाधिकारी दिया आदेश
संस्कार भारती कोटा द्वारा भू अलंकरण कर्मी बागवान, स्वच्छता प्रहरी सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न