हरिद्वार: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को शिवशक्ति धाम डासना में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रात में नजरबंद कर दिया।
उन्हें नजरबंद करने से पहले पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल व मसूरी थानाध्यक्ष आरसी पंत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को समझाने की कोशिश की कि वह शुक्रवार 17 जून का अपना दिल्ली की जामा मस्जिद जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दें, परन्तु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने इसे मना कर दिया।
जिसके बाद शिवशक्ति धाम डासना को छावनी बनाकर उन्हें और अनिल यादव को वही हाउस अरेस्ट कर लिया गया है
अपने साथ इस तरह के व्यवहार से खिन्न होकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करार देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस मोहम्मद की सच्चाई सारी दुनिया के सामने आने से रोक रही है। यह एक प्रशासनिक और पुलिसिया गुंडागर्दी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर