राजकीय महाविद्यालय अगरोडा में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है । महाविद्यालय में 7 नवंबर को निर्वाचन के साथ ही चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे ।
महाविद्यालय में अध्यक्ष , (उपाध्यक्ष – छात्राओं हेतु आरक्षित ), महासचिव , सहसचिव , कोषाध्यक्ष , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के साथ ही 6 कार्यकारिणी सदस्यों का सदस्यों पर निर्वाचन होना है जिसके लिए चुनाव की अधिसूचना 2 नवंबर को जारी कर दी गई है 3 नवंबर से महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री ,4 नवंबर को नामांकन दाखिल , 5 नवंबर को नाम वापसी , नामांकन पत्रों की जांच के बाद इसी दिन वैद्य प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन ,6 को मतदान की तैयारी वह बूथ निर्माण किया जाएगा ।

7 नवंबर को मतदान एवं मतगणना , चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही विजय प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी मतदान के लिए बिना परिचय पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को मतदान के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर