दिनांक 21 जून 2025 : राजकीय महाविद्यालय कमांद में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोवर रेंजर के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया
कामांद क्षेत्र के ग्राम वासियों व क्षेत्र, जनप्रतिनिधियो, समाजसेवीयो के द्वारा योग अभ्यास में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया, मंडल समिति के अध्यक्ष, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री सोहन सिंह थपलियाल आदि ने योगाभ्यास के महत्व से परिचित कराया की एक स्वस्थ शरीर के लिए योग का क्या महत्व है और इसको अपने जीवन में प्रतिदिन करना अनिवार्य तभी हम एक स्वस्थ शरीर की प्राप्ति कर सकते हैं. योगाभ्यास के दौरान अनेको योगासन कराय गए।
प्रभारी प्राचार्य महोदय डॉक्टर शेफाली शुक्ला के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया गया
इस अवसर पर, डॉ राकेश नौटियाल, डॉ दीपक राणा, डॉ प्रवीन, डॉक्टर नीना शर्मा, श्री सोहन सिंह, श्री दिनेश, श्री कुलदीप सिंह एवं श्रीमती प्रभादेवी आदि उपस्थित रहे


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन