August 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय कोटाबाग- ए.बी.एस.एस-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के तीसरे दिन “A.I : वरदान या अभिशाप प्रतियोगिता” का आयोजन

नैनीताल: राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में आज 14.08.2026 को “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” (ए.बी.एस.एस.)-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के तीसरे दिन महाविद्यालय में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता(A.I.: वरदान या अभिशाप प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।

अपने उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्या ने कहा कि 21वीं सदी वैज्ञानिक प्रगति की सदी है और इस युग में विज्ञान और तकनीकी के बिना गाँव, समाज, संस्थान, राज्य एवं देश का विकास अधूरा होगा। परन्तु इस वैज्ञानिक प्रगति के साथ साथ हमें अपने मानवीय मूल्यों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संस्कृति केसाथ संस्कारों को भी स जोते हुए आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आलोक पांडेय ने अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने एवं अपने विचारों को इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए छात्र/छात्राओं प्रेरित किया। साथ ही निर्णायक मंडल का गठन करते हुए गतिमान प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु मानकों का निर्धारण किया गया।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संत कुमार ने प्रतियोगिता परिणामों को घोषणा करते हुए सभी प्राध्यापकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आज भारत सरकार के सराहनीय कदम के अनुपालन में भारत विभाजन स्मृति दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. आलोक पाण्डे,डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. प्रखर विष्ट एवं तनुजा के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

मंच का संचालन करते हुए महाविद्यालय के जन सूचना अधिकारी डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने बताया जहां कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन संवाद प्रतियोगिता, द्वितीय दिन स्वरचित काव्यपाठ, तृतीय दिन वाद – विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ तो वहीँ कल दिनाँक–15.08.2026 “ निबंध प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा।

About The Author