February 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की एनएसएस इकाई के शिविर के तीसरे दिन, नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण

चिन्यालीसौड़: दिनांक 23 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर सत्र 2025-26 का तीसरा दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे के नेतृत्व में योग और लक्ष्य गीत के साथ प्रारंभ हुआ।

तीसरे दिन शिविर के प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने चिन्यालीसौड़ के हनुमान चौक व सुलीठांग क्षेत्रों एवं महाविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

बौद्धिक सत्र में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से कमलेश गौड व बाबूराम जी के द्वारा स्वयंसेवकों के साथ सामाजिक समस्याओं के संबंध में कहानी व प्रश्नों के माध्यम से चर्चा की गई जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़ -चढ़़कर प्रतिभाग किया।
शिविर संचालन में महाविद्यालय के श्री अमीर चौहान का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author