March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने विशेष शिविर के पांचवे दिन के गोद लिए हुए गांव ललूडी में चलाया स्वच्छता अभियान

आज दिनांक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग उत्तराखंड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर दिन – रात के पंचम दिवस के अवसर पर गोद लिए हुए गांव ललूडी में स्वयंसेवियों ने व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं जल स्रोतों की सफाई की ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुरुपयोग से अवगत कराया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में भी चर्चा की इसके साथ-साथ लोगों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की एवं बालिका शिक्षा एवं स्त्री शिक्षा पर भी ग्रामीणों से चर्चाएं की।

बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों को राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी के सेवानिवृत प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप सिंह जगवाण जी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया आपने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि आप जिस भी ग्राम ग्राम या बस्ती में जाएं वहां पर लोगों को शिक्षा के बारे में जागरूक करें और वहां के ग्रामीणों से इस बात के बारे में जरूर जानकारी लें कि उस गांव के कितने व्यक्ति किस क्षेत्र में सेवारत है एवं वहां की महिलाएं कितनी शिक्षित है इससे हमें उस गांव के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाती है।

इस अवसर पर स्वयंसेवियो ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की बी. प्रमाण पत्र एवं सी. प्रमाण पत्र परीक्षा के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं व्यापक चर्चा की जिससे स्वयंसेवियों को भविष्य में बी.प्रमाण पत्र एवं सी. प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए सहायता प्राप्त हो सके।

About The Author

You may have missed