संजीव शर्मा एनटीन्यूज़ (नवल टाइम्स न्यूज़) : आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कृपा राम नौटियाल (पूर्व अपर महानिदेशक कोस्ट गार्ड) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृपा राम नौटियाल ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ जी आर सेमवाल ने कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य “नॉट मी बट यू” लोकतांत्रिक जीवन की भावना का प्रतिनिधित्व करता है और निस्वार्थ सेवा की आवश्यकता पर जोर देता है। जो हमें अन्य लोगों के दृष्टिकोण की सराहना करना और अन्य प्राणियों के प्रति विचारशील होना सिखाता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध गोयल, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इरशाद, डॉ राखी डिमरी, डॉ दीप्ती बगवाड़ी, डॉ अमित गुप्ता, डॉ आसारामबिजलवाण सहित वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश मोहन नौटियाल एवं कार्यक्रम अधिकारी राजकुमारी भण्डारी चौहान मैं भी अपने वक्तव्य छात्र एवं छात्राओं के बीच रखें।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन