राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा में आज नारीवादी और प्रजावत्सल राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर शर्मा ने राजमाता अहिल्याबाई के द्वारा नारियों के लिए किए गए शैक्षिक कार्यों को विस्तार से बतलाया। विद्यार्थियों को राजमाता के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध, भाषण और प्रश्नोत्तरी के आयोजन किए गए।
इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में चतुर्थ सेमेस्टर की प्रिया कहार, प्रश्नोत्तरी में देवकिशन गुर्जर और निबन्ध प्रतियोगिता में कोमल मेघवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. सुलक्षणा शर्मा, डॉ. रितु वर्मा, विशाल जांगिड़, अमन सेन, विशाल वर्मा आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजकिशोर शर्मा ने आशीर्वचन देकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्ध्धन किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ0 नेहा प्रधान ने किया।


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान