February 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय थत्यूड की दो छात्राओं लक्ष्मी एवं शीतल का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर हेतु चयन

Img 20241023 Wa0009

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा में हुआ है।

लक्ष्मी नौटियाल बीएससी पंचम सेमेस्टर एवं शीतल कक्षा बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। दोनों छात्रों उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार ने छात्राओं को बधाई देते हुए ऐसे शिविरों में छात्राओं को प्रोत्साहन करने की बात कहीं है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि दोनों ही छात्राएं महाविद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेती है और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है।

About The Author