राजकीय महाविद्यालय थत्यूड में नशा मुक्ति भारत अभियान की पांच वी वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रतिज्ञा ली। साथ ही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं मध्य पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं कराई गई।
जिसमें निबंध में सानिया रावत प्रथम, सोनम द्वितीय, प्रीति तृतीय। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी रावत, दीपिका और आरुष मल्लद्वितीय और तरूण रावत तृतीय रहे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजिका डॉ0 उर्वशी पंवार ने कहा कि नशा हमारे आर्थिक, सामाजिक शारिरिक , मानसिक और नैतिकता का ह्रास कर रहा है । समय रहते अगर इस लत से छुटकारा पाना होगा और नशा मुक्त भारत अभियान इस ओर एक बेहतरीन पहल है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्राचार्य प्रो 0 विजेन्द्र लिंगवाल ने छात्र छात्राओं को नशा नहीं करने हेतु अपील की गई । साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगढ़ व गैर शिक्षक कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न
हरिद्वार: प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने दी योजनाओं की जानकरी
कोटा के डॉ विपुल सक्सेना को ज़ी टीवी ने किया “रियल हेरोज़” से अवॉर्ड से सम्मानित