आज दिनांक 04- 03- 2025 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ( दिन-रात) के चतुर्थ दिवस की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के नेतृत्व में योगा से की गई।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं सिखाई गई और उनके फायदे भी बताए गए| फिर सुबह के नाश्ते के पश्चात ग्राम पंचायत क्यारी गांव में स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
जिसमें स्वयंसेवी कुमारी साक्षी रावत कक्षा बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने गांव वालों को अपने मत मूल्य के प्रति जागरूक होने की बात कही| इसके पश्चात स्वयंसेवी शिविर स्थल पहुंचे। खाने के बाद शाम को बौद्धिक सत्र में नरेश कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
उन्होंने अपनी संस्कृति और सभ्यता बढ़ाने की अपील स्वयंसेवियों से की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत क्यारी की मातृशक्ति , बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।
महाविद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र,श्री भुवन चंद्र डिमरी और श्री अनिल ने मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार: जीएसटी कार्यालय के डाटा क्लर्क को 20 हजार की रिश्वत लेते,विजलेंस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन