राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2026 से दिनांक 18 मार्च 2026 तक संचालित नांदी फाउंडेशन द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के अन्तर्गत महाविद्यालय की छात्राओं के लिए छः दिवसीय रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिसमें प्रशिक्षक मनोवैज्ञानिक मनीष सिद्धू द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लाईफ स्किल, सॉफ्ट स्किल, और कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू स्किल, प्रेजेंटेशन स्किल, समय प्रबंधन स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट आदि के बारे में जानकारी दी गई।
जिसमें उन्हें परफेक्ट बॉडी लैंग्वेज, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और इंग्लिश लैंग्वेज सीखने, ईमेल बनाने और भेजने, रिज्यूम तैयार करने पर जोर दिया। छात्राओं को अच्छे जीवन के लिए अपने को स्वस्थ रखने, अपने उद्देश्य को आसानी से प्राप्त करने, समय प्रबंधन, औद्योगिक और निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने हेतु साक्षात्कार कुशलता प्राप्त करने लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं को अपनी ईमेल आईडी बनाने तथा उन्हें संचार तकनीकी , डिजिटल पहचान बनाने और छात्राओं को प्रभावी ढंग से धन का प्रबंधन करने के बारे में बताया गया।
छात्राओं को एक संगठन में पेशेवर नैतिकता और साक्षात्कार के माध्यम से अपनी सोच, कौशल में वृद्धि करने, अपनी टीम वर्क और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रेजेंटेशन स्किल्स में सुधार करने व अपना प्रभावी रिज्यूमे तैयार करने के लिए जानकारी साझा की गयी।
समापन दिवस के अवसर पर छात्राओं को विभिन्न प्रकार की प्रेरक वीडियो के माध्यम से अलग- अलग प्लेटफार्म पर इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के समाधान करने और अपने आत्मविश्वास, कौशल विकास , प्रेजेंटेशन स्किल्स के साथ-साथ अपने ज्ञान में वृद्धि करने और कंटेंट के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण -पत्र वितरित किए गये और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ ब्रीश कुमार एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ परमानंद चौहान ने छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में इन समस्त स्किल्स को प्रयोग करने हेतु उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ संदीप कुमार ने छात्राओं को अपने बौद्धिक विकास एवं कौशल विकास में वृद्वि कर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने हेतु प्रेरित किया जिससे कि वे अपने समाज और देश के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार ने छात्राओं को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समय – समय प्रतिभाग कर अपनी कार्य – कुशलता में वृद्धि करने हेतु प्रेरित किया जिससे कि वे अपने उद्देश्यों को निर्धारित कर प्राप्त करते हुए समाज के लिए अपने आपको सशक्त रूप से मजबूत कर सकें।
इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ ब्रीश कुमार, डॉ परमानंद चौहान, डॉ दिनेश चंद्र, श्री भुवन चंद्र डिमरी, रोशन सिंह रावत के साथ-साथ अनेक प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं ।


More Stories
महाविद्यालय पौखाल में एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस पर आयुर्वेद एवं महिला स्वास्थ्य पर बौद्धिक चर्चा का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल के चल रहे शिविर के चौथे दिन ग्राम पटुड़ी में विविध सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ समारोह में मेधावी छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित