राजकीय महाविद्यालय, नैनबाग में आज दिनांक 08.02.2025 को अंग्रेजी विभाग की ओर से विभागीय परिषद के अर्न्तगत विभागाध्यक्ष डा0 दुर्गेश कुमारी द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा0 मंजु कोगियाल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी विभाग के बी.ए. द्वितीय, चर्तुथ एवं षष्टम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता का विषय- “William Shakespeare and His Plays” था। जिसमें तीनों कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने निबन्ध लिखकर विभागाध्यक्ष डा0 दुर्गेश के पास जमा किया। इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान तनिष्क रावत (बी.ए. चर्तुथ सेमेस्टर), द्वितीय स्थान अवंशिका तोमर (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान साक्षी रावत (बी.ए. चर्तुथ सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
इसी के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी विषय के प्रश्नो को पूछा गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अवंशिका तोमर (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान साक्षी रावत (बी.ए. चर्तुथ सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान तनिष्क रावत (बी.ए. चर्तुथ सेमेस्टर) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में श्री संदीप कुमार एवं डा0 मधुबाला जुवांठा ने सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा0 मंजू कोगियाल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्री परमानन्द चौहान, डा0 दिनेश चन्द्रा, पुस्तकालयाध्यक्ष श्री विनोद चौहान एवं कार्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।