- उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय नैनबाग में छात्र- छात्राओं को दी गई व्यावसायिक जानकारी
नैनबाग: राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में चल रहे उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन “मार्केटिंग प्रशिक्षण” विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित मूलभूत और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे भविष्य में उद्यमिता के क्षेत्र में सफलतापूर्वक अपने कदम बढ़ा सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मार्केटिंग के मूल्य, गुण एवं उद्देश्य पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें प्रमुख मार्केटिंग बिंदुओं जैसे—उत्पाद का प्रचार, ग्राहक की आवश्यकता की पहचान, प्रतिस्पर्धी विश्लेषण, मूल्य निर्धारण की रणनीति, और ब्रांड निर्माण आदि विषयों पर भी जागरूक किया गया।
मुख्य विषय विशेषज्ञ के रूप में शैलेन्द्र रावत ने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों के माध्यम से मार्केटिंग की व्यावहारिक चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला।
इस विशेष सत्र के समापन पर कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मधु बाला जुवाँठा ने श्री शैलेन्द्र रावत जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को व्यावसायिक दुनिया से जोड़ने का कार्य कर रहा है, बल्कि उन्हें स्वावलंबन और नवाचार की दिशा में भी प्रेरित कर रहा है।


More Stories
गजा से चोरी किए गए माल सहित पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
गजा: हरेला पर्व पर नगर पंचायत एवं वन विभाग ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी की नमामि गंगे इकाई द्वारा लोक पर्व हरेला के तहत बृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित