आज दिनांक 6 नवंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में वाद -विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ मंजू कोगियाल के कर -कमलों के द्वारा किया गया| वाद- विवाद प्रतियोगिता में कुमारी कशिश और कुमारी सोनम ने प्रतिभाग किया।
निबंध प्रतियोगिता में कुमारी कशिश ,कुमारी मोनिका,कुमारी रितिका, कुमारी रितिका, कुमारी सुष्मिता, कुमारी रुबी , कुमारी रुबीना एवं रोहन वर्मा ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक डॉक्टर ब्रीश कुमार, परमानंद चौहान,संदीप कुमार डॉ मधुबाला जुवांठा, डॉ दुर्गेश कुमारी एवं डॉक्टर दिनेश चंद्र ने निभाई।
इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भुवन चन्द्र डिमरी,अनिल नेगी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन