पौखाल, 22 सितम्बर 2026: इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में विद्यार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 (RTI Act, 2005) के प्रति जागरूक करने तथा उनमें तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से 22 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कक्ष संख्या 06 में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बिहान के संरक्षण एवं अर्थशास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. अनुरोध प्रभाकर के मार्गदर्शन में किया गया I
कार्यक्रम में संयोजक डॉ. अनुरोध प्रभाकर ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने अधिनियम की आवश्यकता, उद्देश्य, नागरिकों के सूचना प्राप्त करने के अधिकार तथा प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही स्थापित करने में RTI की भूमिका पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी के उपरांत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने निर्धारित विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न आयामों पर तर्कपूर्ण ढंग से अपने विचार व्यक्त करते हुए सूचना के अधिकार के महत्व, इसके माध्यम से पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संगोष्ठी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सूचना के अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम