पिथौरागढ़, बलुवाकोट: राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में आज महाविद्यालय प्राचार्य डाँ० कामद कुमार के निर्देशन व महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ गीतांजलि मिश्रा व सहसंयोजिका डाँ० चंद्रा नबियाल के संयोजन में महिला सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलुवाकोट थाने की थाना प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी देव उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ कामद कुमार एवं मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी देव जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, महाविद्यालय की छात्राओं प्रिया, जानकी और साथियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की

इसके बाद अतिथियों के स्वागत मे बैच अलंकरण व पुष्पगुच्छ समारोह प्राध्यपाकों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम् डॉ नक्षत्र पाठक ने छात्राओं को किसी भी प्रकार के शोषण से बचने के संदर्भ में बताया। डॉ० संदीप कुमार ने महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, वर्तमान वस्तुस्थिति तथा भविष्य पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया।

डाँ० चंद्रा नबियाल ने छात्राओं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा, तथा विभिन्न संवैधानिक नियमों की जानकारी प्रद्त्त की। डॉ अतुल चंद ने कहा कि भारत में महिलाएं सदैव से वंदनीय रही हैं नारीयास्तु यत् देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं।

श्रीराम विकेश सिंह ने महिला सशक्तिकरण की बात की। मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी देव जी ने महिला अधिकारों व कानून के विभिन्न प्रवाधानों के बारे मे छात्राओं से सकारात्मक चर्चा की। तथा आईपीसी की विभिन्न धाराओं व दंड प्रावधानों की जानकारी प्रद्त्त की। इस संबंध में उन्होने साइबर सिक्योरटी व उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड कर गौरा ऐप में रजिस्ट्रेशन की विधि को समझाया।

इसके साथ ही आनलाइन माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करने का तरीका छात्र- छात्राओं को समझाया। उनके साथ पुलिस विभाग से संबंधित आरक्षी सरस्वती ने छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति संचालन का सही तरीका समझाया।

कार्यक्रम का संचालन अपनी ज्ञानवर्धक संयोजन मे डॉ गीतांजलि मिश्रा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को मिलने वाले विभिन्न अधिकारों के संबंध में बताया। कार्यक्रम के अंत मे अपने अध्यक्षीय संबोधन मे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कामद कुमार जी ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उपस्थित समस्त छात्राओं को यह संकल्प दिलाया कि वह अपने प्रति होने वाले किसी भी अत्याचार का विरोध करेंगी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर हर अन्याय का मुकाबला करेंगी।

इस अवसर पर डाँ० जगत सिंह कठायत, डाँ० के०एस० राना, डॉ० नवीन कुमार, डॉ राहुल तिवारी, श्री ईश्वर सिंह गण्डी, श्री कविंद्र जोशी, श्रीमती आशा, श्रीमती अनीता देवी, श्री मनोज कुमार, श्रीमती देवकी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।