राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा रैली और नशा मुक्ति उत्तराखंड रैली का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर अतुल चंद के दिशा निर्देशन और संयोजन में किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा रैली के माध्यम से 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की अपील की गई तदुपरांत प्रचार्य डॉ अतुल चंद द्वारा झंडारोहण और उच्च शिक्षा निदेशक के संदेशों का वाचन किया गया छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में गरिमा कार्की कु यशोदा कु प्रिया चंद कु चांदनी यशोदा भट्ट शशांक ऐरी हरीश बिष्ट सहित छात्र-छात्राओं ने नृत्य कविता कुमाऊनी और रंग संस्कृति झांकी प्रस्तुत कि।

इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ चंद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम यह शपथ लेते हैं की उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाएंगे वीर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे श्री शशांक और हरीश बिष्ट चांदनी आदि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कम समय में अच्छा कार्यक्रम तैयार कराया है।

डॉ संदीप कुमार डॉ राहुल तिवारी श्री विकेश सिंह डॉक्टर केएस राणा डॉक्टर नक्षत्र पाठक आदि ने अपने विचार रखें।
श्री विकास सिंह श्री मनोज कुमार श्री कविंद्र जोशी श्री वीरेंद्र जंगपांगी श्रीमती देव की धामी श्रीमती आशा श्रीमती अनीता आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया प्राचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में वार्षिक समारोह एवम् छात्र संघ समारोह का भव्य आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित