राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे छात्र संघ चुनाव 2023 24 चुनाव प्रक्रिया के तहत आज विभिन्न प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए।
नामांकन समिति के संयोजक डॉ नवीन कुमार ने बताया अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी उपाध्यक्ष छात्र के लिए एक प्रत्याशी उपाध्यक्ष छात्रा के लिए एक प्रत्याशी सचिव के लिए एक प्रत्याशी सांस्कृतिक सचिव के लिए किसी ने नहीं कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी संयुक्त सचिव के लिए एक प्रत्याशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है।
नामांकन समिति में डॉ राहुल तिवारी श्री सुधीर जोशी श्री नक्षत्र पाठक श्री कविंद्र जोशी शामिल थे प्राचार्य अतुलचंद ने नामांकन समिति के साथ-साथ समस्त छात्र छात्राओं और छात्र संगठनों और पुलिस प्रशासन को शांतिमय नामांकन के लिए धन्यवाद दिया और समस्त छात्र संगठनों से अनुरोध किया कि चुनाव शांतिमय में ढंग से करने में अपना सहयोग प्रदान करें ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री नरेंद्र अधिकारी, श्रीमती सरोजिनी आदि पुलिस के स्टाफ मौजूद रहे नामांकन प्रक्रिया में श्रीमती देवकी धामी, श्रीमती आशा,श्रीमती अनीता, श्री मनोज कुमार, विकास सिंह, श्री ईश्वर सिंह, श्री वीरेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और स्टाफ ने सहयोग किया छात्र संघ चुनाव शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत और लिंगदोह समिति के अनुसार संपन्न कराए जा रहे हैं ।
दिनांक 4 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी एवं दिनांक 7 नवंबर को चुनाव होंगे।


More Stories
नया उदासीन अखाड़ा एक नए विवाद में, अब “असली और नकली देवताओं” की पूजा और शाही स्नान का मुद्दा आया सामने
हरिद्वार: नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 49 किग्रा पनीर करवाया नष्ट
गजा: जन प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का जताया आभार