राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में आज प्रभारी प्राचार्य डॉ अतुल चंद के दिशा निर्देशन में सत्र 2023-24 के बीए बीएससी के प्रवेश प्रारम्भ हो हो गए हैं।
प्रभारी प्रचार डॉ चंद ने कहा प्रवेश उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों का ही हो रहा है पंजीकृत छात्रों की मेधा सूची बनाकर प्रवेश प्रवेश हेतु महाविद्यालय के सूचना पट्ट और वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
प्रवेश की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है इसे भविष्य में पुनः संशोधित किया जाएगा प्रवेश प्रभारी डॉ आर के तिवारी ने कहा की कि समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकृत अभ्यर्थियों की वरीयता सूची बना कर प्रथम वरीयता सूची में 100 अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु सूची जारी की गई है।
प्रवेशार्थी आवश्यक अभिलेखों में हाई स्कूल , इंटर पत्र और प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड ,आय प्रमाण पत्र ,निवास प्रमाण पत्र आदि (मूल प्रति व छाया प्रति) के साथ आकर प्रवेश प्राप्त कर सकते है।
प्रवेश में विषयो का आवंटन प्रवेशार्थियों के रूचि व मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा।प्रवेशार्थी अपनी मेधा/वरीयता सूची महाविद्यालय की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर जाकर देख सकते है।
प्रवेश कार्य में डॉ संदीप कुमार श्री नक्षत्र पाठक श्री वीरेंद्र जंगपांगी श्रीमती आशा देवी सहयोग किया प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगी



More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण