हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार में दिनांक 6.10.2026 को सीएमओ हरिद्वार के तत्वाधान द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू निवारण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना व शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत करवाना था । कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ संदीप कश्यप द्वारा किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ताओं के द्वारा नशा के मुख्य प्रकार और उसके दुष्प्रभाव तथा तंबाकू के द्वारा होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया और और अपने जीवन मैं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
टीम की सदस्य समाजसेविका श्रीमती विनोद कुमारी ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के नशे से होने वाली बीमारियों व मृत्यु दर के बारे में अवगत करवाया व तंबाकू निवारण के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। टीम की अन्य सदस्य श्रीमती तृषा अत्री काउंसलर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया।
उन्होंने कहा कि नशा मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खराब है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जिला मेला अस्पताल हरिद्वार में बिना किसी फीस के नशा मुक्ति की काउंसलिंग दी जाती है। तत्पश्चात कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति शपथ दिलवाई गई।
महाविद्यालय के छात्र छात्रों द्वारा इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहभागिता की गई और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे गए जिनका विशेषज्ञों द्वारा द्वारा सरल तथा उपयोगी ढंग से समाधान किया गया
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से टीम के सदस्यों द्वारा प्रश्न पूछे गए व प्रश्न का उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ0 मंजू अग्रवाल द्वारा टीम के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर कलिका, श्री सुनील, श्री सुभाष चंद्र, श्रीमती शर्मिष्ठा, श्रीमती गीता जोशी, श्री फैजान अली ,श्री सूर्य प्रकाश, श्री जगपाल और श्री सनी उपस्थित रहे।



More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘स्वयं सहायता समूह’ गठन पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: मेलाधिकारी के कड़े निर्देश, कुंभ मेला-2027 के कार्यों में तेजी लाने के लिए रात की पाली में भी कराया जाए काम
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में परंपराओं और विज्ञान के अंतर्संबंध पर व्याख्यान आयोजित