December 23, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मजरा महादेव में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

Img 20241126 Wa0006

राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव पौड़ी गढ़वाल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजेश कुमार ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का विस्तृत जानकारी दी।

डॉ.आशीष घिल्ड़ियाल ने संविधान निर्माण में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की भूमिका का विस्तृत वर्णन किया।

राजनीति विभाग के प्राध्यापक डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि देश में हर साल 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में संविधान को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ। संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ.राजेंद्र सिंह, डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल, डॉ. प्रियंका भट्ट, डॉ. अंजू पालीवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, मनोज रावत, वीरेंद्र रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया




Class 8th solution of ncert mensuration exercise 9,1 & 9.2 with concept of 2D & 3D shapes by sanjee sir

About The Author