पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव: राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) पखवाड़ा में “कार्यक्रम का शुभारंभ व परिसर स्वच्छता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि हमें अपने आस-पास पड़ोस को स्वच्छ रखने तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को अपने दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया गया।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा गंगा नदी की सफाई और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसमें लोगों को जागरूक करने और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ शामिल हैं.
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक, डॉ चंद्र बल्लभ नैनवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन