April 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी गढ़वाल, ‌‌मजरा महादेव:  आज दिनांक 1/4 /2026 को राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा मेधावी और योग्य छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति और खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

“मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में थलीसैंण ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी ने महाविद्यालय स्तर पर प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल के द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धि सिंह श्री दीपक त्रिपाठी, भारत पवार, मुकेश सिंह आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. अंकित कुमार, डॉ सिद्धार्थ रजक, डॉ आशीष घिल्डियाल, डॉ चन्द्र बल्लभ नैनवाल डॉ. मनीषा रावत के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, सुनील सिंह, गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।

About The Author