मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल: नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लता त्रिपाठी, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अजय, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं करिश्मा रावत, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान रेशमा, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं संजना, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में डॉ. राकेश कुमार भट्ट एवं डॉ. इन्द्रपाल सिंह रावत ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के निबंधों का विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, भाषा एवं विचारों की मौलिकता के आधार पर मूल्यांकन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।



More Stories
पीएलएमएस महाविद्यालय परिसर ऋषिकेश में विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ