हरिद्वार: आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में प्राचार्य डॉक्टर सुशील भाटी जी की अध्यक्षता में देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन देवभूमि उद्यमिता नोडल डॉक्टर अवधेश उपाध्याय ने किया एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में अहमदाबाद, गुजरात से आए हुए डॉक्टर मनीष चंद्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य महोदय को मोमेंटो भेंट कर प्रारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड में करिअर एवं उद्यमिता के अनगिनत अवसार पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को एक सूक्ष्म टेस्ट कराकर ओरिएंटेशन प्रमाण पत्र जारी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर सीमा चौधरी, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर पी ० ऐल ०शाह,डॉक्टर प्रीति शर्मा, डॉ संदीप कुमार, डॉ विष्णु शर्मा, डॉक्टर गजेंद्र सिंह, डाक्टर मीनाक्षी कश्यप, डाक्टर रुचिका कटियार, सुश्री पुष्पा ध्यानी एवं महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कार्मिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान प्रदान किए, कार्यक्रम का समापन प्राचार्य महोदय के अध्यक्षीय उद्बोधन एवं धन्यवाद के साथ संपन्न हुआ।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम