February 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय हल्दूचौड़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

नवल टाइम्स न्यूज़: लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में रोवर रेंजर्स यूनिट द्वारा प्राचार्य के दिशा निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह और जी20 के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं वसुधैव कुटुंबकम् विषय पर भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

रोवर और रेंजर्स कन्हैया भट्ट, गीता जोशी, सूरज सिंह राठौर, प्रियंका सिजवाली, अभिनव अग्रहरी, अभिषेक अग्रहरी, अमित सिंह आदि के द्वारा इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजिकल चेंज, एजूकेशन इन द डिजिटल एज फॉर अचीविंग जेंडर इक्वालिटी एंड एंपावरमेंट ऑफ ऑल वूमेन एंड गर्ल्स थीम और जी20 पर अपने-अपने विचार और निबन्ध प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डाला। रोवर्स रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे द्वारा जी20 एवं भारत को अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-संघ के पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर डॉ. हेम चन्द्र के द्वारा किया गया।

About The Author