राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार के प्रकोष्ठ- राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के “तृतीय दिवस” का शुभारंभ आज दिनांक 25 मार्च 2025 को सभी स्वयंसेवकों द्वारा प्रातःकालीन योगाभ्यास मे विभिन्न आसन जैसे सूर्य नमस्कार, अनुलोम- विलोम कपालभाति आदि तदुपरांत प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत के साथ किया गया।

तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों द्वारा सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर किरन जोशी के दिशा निर्देशन में सुबह के नाश्ते मे चाय, पोहा, आलू, पुडी आदि व्यंजन तैयार किये और स्वादिष्ट नाश्ता किया।

उसके उपरांत शारीरिक श्रम सत्र के अंतर्गत सभी स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम कल्याणपुर में जाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर हेतु रैली निकालकर समस्त क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। उसके उपरांत समस्त स्वयंसेवियों द्वारा गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया।

स्वयंसेवियों द्वारा गांव के प्रत्येक घर में जाकर ग्रामवासियों जीवन सिंह अधिकारी, पूरन सिंह अधिकारी, मोहन सिंह अधिकारी ,राम प्रताप ,सज्जन सिंह ,हयात सिंह चौहान, गंगा देवी आदि से विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभा करने हेतु जागरूक किया। स्वयंसेवियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण आधारित थीम रैली भी संबंधित ग्राम में निकाली गई।

आज शिविर के बौधिक सत्र में सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना जोशी द्वारा समस्त स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य उद्देश्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारीयों द्वारा एन०एस०एस० कार्यक्रम में आए संदर्भदाताओं, जैविक कृषि के विशेषज्ञ अनिल पांडे ,पुलिस विभाग से आए हेड कांस्टेबल श्रीमती पुष्पा देवी एवं हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह का बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अनिल जोशी द्वारा समस्त स्वयंसेवियों को जैविक कृषि का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उनके द्वारा सभी स्वयंसेवियों को जैविक कृषि की विशेषता,उपयोगिता एवं महत्ता से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

उसके उपरांत हेड कांस्टेबल श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा सभी स्वयंसेवियों को महिला सुरक्षा एवं हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह द्वारा नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न कानूनी नियमों, धाराओं आदि से संबंधित विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

आज स्वयंसेवियों को दिन के खाने में स्वादिष्ट छोले,चावल , मिक्सड बेज,रोटी, अचार एवं सलाद दिया गया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक सत्र में सभी स्वयंसेवियो ने विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी जिसमें कुमाऊनी नृत्य,गायन आदि प्रस्तुत किये गये। शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना जोशी द्वारा किया गया।

सहायक कार्यक्रम अधिकारी गौरव जोशी द्वारा कार्यक्रम के सभी सत्रों में अपना अमूल्य योगदान दिया। आज की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के संचालन में शिक्षणेत्तर कर्मचारी नरेंद्र सिंह मर्तोलिया, अशोक कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About The Author